बांकीमोंगरा
जिले में एक नव विवाहीता ने शादी के दो महीने बाद ही जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार, पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद और उसने जहर खाकर अपनी जान दी है। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के डंगनियाखार ईलाके का है।
बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। डंगनियाखार ईलाके में रहने वाली नवविवाहीता ज्योती चैहान ने शादी के दो महीने बाद ही मौत को गले लगा लिया। बता दें कि पहले पति का साथ छूटने के बाद ज्योती ने राजेश चैहान से दूसरी शादी की थी, वहीं राजेश ने ही पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद ज्योती से दूसरी शादी रचाई थी।
वहीँ इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में एनटीपीसी के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।