Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर क्या है All Eyes on Rafah, माधुरी दीक्षित से एल्विश यादव तक, किसने क्या कहा और किन बातों पर मचा है घमासान..
    News

    आखिर क्या है All Eyes on Rafah, माधुरी दीक्षित से एल्विश यादव तक, किसने क्या कहा और किन बातों पर मचा है घमासान..

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो एक कॉमन पोस्ट देखा होगा. जहां लिखा है  #AllEyesOnRafah. अगर आप इस ट्रेंड से वाकिफ नहीं है और नहीं जानते कि सेलेब्रिटिज का इस मसले पर क्या स्टैंड है तो आपके लिए हम लाए हैं ये खास एक्सप्लेनर स्टोरी. जहां बता रहे हैं आखिर  क्या है ‘ऑल आईज ऑन राफा’, किन सेलेब्स ने फिलिस्तीनियों के नरसंहार को दर्शाने वाले इस टैग का इस्तेमाल किया और वो कौन से सितारे हैं जिन्होंने पहले समर्थन तो दिया लेकिन फिर पीछे हट गए. इसी तर्ज पर #AllEyesOnPOK को लेकर एल्विश यादव ने कौन सी नई बहस छेड़ दी है. चलिए एक-एक करके सभी चीजें बताते हैं.

    गाजा में करीब 8 महीने से इजरायल-हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति बनने के बजाय बिगड़ती जा रही है. हाल में ही इजरायल ने राफा में एक शरणार्थी शिविर पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले में बच्चों समेत 45 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद दुनियाभर के लोगों का गुस्सा भी उबल उठा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राफा को लेकर ट्वीट्स और पोस्ट किए जाने लगे. जहां यूजर्स ने इजरायल की कार्रवाई की निंदा की. यहीं से ‘All Eyes on Rafah’ का ट्रेंड शुरू हुआ.

    ‘All Eyes on Rafah’ का मतलब क्या है

    ‘ऑल आईज ऑन राफा’ का अर्थ है कि सबकी नजरें राफा पर है. मतलब कि सोशल मीडिया यूजर्स इजरायल सरकार को ये मैसेज देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया की निगाहें इसपर है. ऐसी क्रूरता न करें दुनिया उन्हें माफ नहीं करेगी. इस हैशटैग पर लोग राफा पर हुए हमले की निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं.

    किन सेलेब्स ने किया फिलिस्तीन के सपोर्ट में पोस्ट

    वैसे तो दुनियाभर के सेलेब्स इस मसले पर रिएक्ट कर रहे हैं. बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो  आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, ऋचा चड्ढा, करीना कपूर, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा, एटली, सोनाक्षी सिन्हा, सामंथा रुथ प्रभु, तृप्ति डिमरी, नोरा फतेही, रकुल प्रीत सिंह, इलियाना डिक्रूज, दुलकर सलमान, गौहर खान से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज ने इस नारे के जरिए अपनी आवाज बुलंद की. वहीं कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी थे जिन्होंने पहले पोस्ट किया और फिर डिलीट कर दिया.

    आलिया भट्ट का पोस्ट क्यों चर्चा में
    आलिया भट्ट को लेकर हाल में ही यूजर्स ने ब्लॉकआउट किया था. मतलब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ब्लॉक किया क्योंकि उन्होंने मेट गाला के वक्त फिलिस्तीन के समर्थकों के गिरफ्तारी पर रिएक्ट नहीं किया था. ऐसे में इस विवाद के बाद आलिया भट्ट ने राफा के सपोर्ट में पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, ‘ हर बच्चा प्यार डिजर्व करता है. वह सुरक्षा, शांति और जिंदगी का हकदार होता है. ठीक ऐसे ही हर मां डिजर्व करती हैं कि वह अपने बच्चों को ये सब दे पाएं. #AllEyesOnRafah’
    माधुरी दीक्षित ने क्यों डिलीट किया पोस्ट
    दुनियाभर में चल रहे इस नारे के साथ माधुरी दीक्षित भी जुड़ी थीं. उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया. मगर कुछ देर बाद डिलीट कर दिया. इसके बाद माधुरी दीक्षित को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. माधुरी के अलावा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दिया था. अब इस पोस्ट के हटाने की वजह माधुरी और रितिका खुद ही बता सकते हैं मगर संभव है कि उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया हो. क्योंकि कई सेलेब्स है जिन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है.

    एल्विश यादव ने अलग बहस को छेड़ा

    यूट्यूबर एल्विश यादव ने तो अपने पोस्ट में सेलिब्रिटीज के समर्थन वाले पोस्ट पर निशाना साधा. उन्होंने POK के सपोर्ट में पोस्ट किया जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल भी हो गया. एल्विश ने अपने पोस्ट में ‘All Eyes On Rafah’ को एडिट करके फोटो पर ‘All Eyes On PoK’ लिखा. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘लोग किसी भी धर्म के हों लेकिन उनकी हत्या करना कतई निंदनीय हैं. मेरी नजर पीओके पर है.

    Post Views: 805

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंतिम चरण में कल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान, UP-पंजाब की 13-13 सीटों पर होगी वोटिंग..
    Next Article क्याबला है ये आई स्ट्रोक,गर्मी से खुद को नहीं बचाया तो गंवानी पड़ सकती है आंख की रोशनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?