नई दिल्ली। मशहूर संगीतकार और सिंगर बप्पी लहरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी लहरी का नाम आते ही डिस्को म्यूजिक के साथ-साथ ढेर सारे सोने से लदे-फदे उनके अनोखे अंदाज की तस्वीर भी जेहन में तुरंत कौंध जाती है। बप्पी लहरी की ये गोल्ड ज्वैलरी हमेशा चर्चा और जिज्ञासा की वजह रही। वह अपने हाथों और अंगुलियों में भी अंगूठी व कड़े पहने रखते थे। आपको लगता होगा कि बप्पी दा ये सब शौक से पहनते थे तो ऐसा नहीं है।
बप्पी लाहिड़ी अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेसली के बड़े फैन थे। एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हमेशा सोने की चैन पहना करते थे। एल्विस को देखकर बप्पी दा ने भी सोचा कि जब वो कामयाब हो जाएंगे तो अपनी एक अलग पहचानबनाएंगे। कामयाब होकर बप्पी दा ने सोना पहना, जिससे उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन तक कहा जाने लगा। इसी के साथ सिंगर ने बताया कि वो सोने को अपने लिए लक्की मानते हैं।

014 में बप्पी लाहिड़ी के पास 754 ग्राम सोना था और 4.62 किलो चांदी और 4 लाख रुपए के हीरे थे। हालांकि अब उनकी इस संपत्ति में बदलाव हो गया होगा। बप्पी दा की ही तरह उनकी पत्नी चित्रानी लाहिड़ी भी सोने और डायमंड की शौकीन हैं।