Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना के बाद अब देश में H3N2 वायरस का कहर, स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी…
    समाचार

    कोरोना के बाद अब देश में H3N2 वायरस का कहर, स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः कोरोना के बाद अब देश में H3N2 वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में इस वायरस की वजह से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब इस वायरस से बचने के लिए एतिहाती कदम उठाने भी शुरू कर दिए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकार ने एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर बुधवार (15 मार्च) को 16 मार्च से 26 मार्च तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। विधानसभा में गृह और शिक्षा मंत्री ए। नम्माशिवयम ने कहा कि बच्चों में इन्फ्लूएंजा के प्रसार को देखते हुए सरकार ने पहली क्लास से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 26 मार्च तक अवकाश का ऐलान किया।

    H3N2 महाराष्ट्र में वायरस से दो मौतों का दावा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस वायरस से कथित तौर पर अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इनमें अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवा पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। जांच में पता चला कि वह कोविड-19 और H3N2 वायरस से संक्रमित था। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, नागपुर में वायरस से संक्रमित 78 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

    इंफ्लूएंजा के 79% सैंपल्स में मिला H3N2 वायरस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लैब में टेस्ट किए गए इंफ्लूएंजा सैंपल्स में से लगभग 79% में H3N2 वायरस पाया गया है। इसके बाद 14% सैंपल्स में इंफ्लूएंजा बी विक्टोरिया वायरस पाया गया है और 7% में इंफ्यूएंजा ए H1N1 वायरस पाया गया है। H1N1 को आम भाषा में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। मंत्रालय का कहना है कि मार्च एंड से H3N2 वायरस के मामले कम होने लगेंगे।

    Post Views: 0

    after Corona Hindi khabar Hindi news india now H3N2 virus wreaks havoc in the country orders issued to close schools...
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक तो BJP ने बताया नौटंकी…
    Next Article प्रश्नकाल में आज बेरोजगारों की संख्या और रोजगार का उठा मुद्दा,सदन में जोरदार बहस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…

    April 1, 2026

    प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…

    April 1, 2026

    देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…

    April 1, 2026

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…
    • प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…
    • देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…
    • LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…
    • आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?