Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विदाई के बाद सीधा LLB की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, बाहर इंतजार करती रही दुल्हन और फिर…
    समाचार

    विदाई के बाद सीधा LLB की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, बाहर इंतजार करती रही दुल्हन और फिर…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार : हरिद्वार के पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में आज अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एलएलबी 5th सेमेस्टर की सीपीसी के पेपर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की ड्रेस में परीक्षा देने के लिए पहुंच गया। इस दौरान पत्नी बाहर गाड़ी में परिवार वालों के साथ दूल्हे की प्रतीक्षा करती रही। इसको कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने छात्र की प्रशंसा की है।

    दरअसल, यह दूल्हा गाजी वाली श्यामपुर कांगड़ी का रहने वाला है। इसका विवाह बीती रात ही हिसार हरियाणा में हुआ। आज उसकी एलएलबी 5th सेमेस्टर के सीपीसी की परीक्षा थी। जिसके लिए दूल्हा अपनी पत्नी को विदा कराकर वहां से सीधे अपने कॉलेज पहुंचा। प्रधानाचार्य से दूल्हे की ड्रेस में ही परीक्षा देने की अनुमति प्राप्त कर उसने सीपीसी पेपर की परीक्षा दी। छात्र अब घर जाकर विवाह की बाकी की रस्मों को पूरा करेगा।

    परीक्षा 12 बजे शुरू हुई और खत्म होने तक उसकी पत्नी बाहर गाड़ी में ही परिवार वालों के साथ उसका इंतजार करती रही। अपने वैवाहिक जीवन के साथ व्यावसायिक जीवन को भी प्राथमिकता दिए जाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने छात्र की प्रशंसा की। दूल्हे तरुण का कहना है कि मेरी शादी रविवार रात हरियाणा में हुई थी। लेकिन परीक्षा देना भी जरूरी था। इसलिए हम बिना घर जाए और रीति रिवाज पूरे किए बिना वहां से सीधे हरिद्वार पहुंच गए।

    परीक्षा हो गई है तो अब हम अपने रीति रिवाज पूरे करेंगे। बताया कि दूल्हे की ड्रेस में मुझे देखकर कुछ छात्र तो हैरान रह गए लेकिन कुछ छात्रों को पता था कि परीक्षा के दिन ही मेरी शादी भी है। मुझे भी दूल्हे की पोशाक में एग्जाम हॉल में जाना अजीब लग रहा था, लेकिन परीक्षा पहले है इसलिए जाना पड़ा। तरुण ने कहा कि परीक्षा करीब दो घंटे चली, तब तक मेरी दुल्हन मेरा इंतजार कर रही थी। लेकिन मैं परीक्षा 20 मिनट पहले खत्म करके वापस आ गया था।

    कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि अगर तरुण परीक्षा छोड़ देता तो उसका एक साल खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि छात्र ने अपने करियर को देखते हुए ठीक फैसला लिया। यूनिफॉर्म में न पहुंचने पर पहले उन्होंने दूल्हे की पोशाक में ही परीक्षा देने की परमिशन भी ली थी। छात्र के भविष्य को देखते हुए उसे परीक्षा देने की इजाजत दी गई थी। परीक्षा के बाद वह घर चले गए।

    Post Views: 0

    After farewell Hindi news india the bride kept waiting outside and then... the groom went straight to give LLB exam Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस विभाग में होगी बंपर भर्तियां, 2 हजार नगर सैनिकों की भर्ती का प्रस्ताव…
    Next Article सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जिले में Facebook, Whatsapp व Twitter समेत 23 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध, जानें क्या है कारण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?