नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। दूसरी लिस्ट में 83 नाम को शामिल किया गया। जिसमें वसुंधरा राजे का भी नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पहला बड़ा बयान दिया है।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव मैदान में वह 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में सरकार बनना चाहती है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। और केंद्र में चल रही योजनाओं के बारे में राजस्थान की जनता को रूबरू करा चुके है। यही नहीं एक के बाद एक लगातार केंद्रीय नेता राजस्थान के दौरे पर अभी भी पहुंच रहे है।हम आपको बता दें कल देर शाम भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई जिसमें 83 नाम को शामिल किया गया इसमें से एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी है। लिस्ट जारी होने के बाद वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान दिया है। हम आपको सबसे पहले बता दे की वसुंधरा राजे पांचवीं बार झालरा पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है।
