Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जबलपुर मेयर के बाद अब रीवा महापौर बाबा भी थाम सकते हैं भाजपा का दामन, कांग्रेस में मची भगदड़..
    मध्य प्रदेश

    जबलपुर मेयर के बाद अब रीवा महापौर बाबा भी थाम सकते हैं भाजपा का दामन, कांग्रेस में मची भगदड़..

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जबलपुर नगर निगम के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने भोपाल में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। विंध्य से लगे महाकौशल क्षेत्र की इस उटलफेर से इधर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि रीवा नगर निगम के महापौर अजय मिश्र बाबा भी पार्टी छोड़ बीजेपी का पटका पहन सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह काम भी लोकसभा के चुनाव से पहले होने की संभावना है। 

    कांग्रेस के हाथों से जा रहे निकाय 
    बता दें पिछले वर्ष प्रदेश के भर के नगर निगमों में हुए चुनावों में रीवा-जबलपुर सहित कुछ निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए थे। लेकिन जिस तरह से पार्टी छोड़ने का यह सिलसिला शुरू हु़आ उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निकाय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के हाथ से खोता जा रहा है। वो इसलिए कि जबलपुर के महापौर के अलावा आज राजधानी भोपाल के बीजेपी कार्यालय में डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

     रीवा में लोगों के बीच चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार की वजह से सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि नेता भी हतोत्साहित हैं। यही कारण है कि आगामी भविष्य अंधकार देखते हुए कई नेता विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रीवा महापौर अजय मिश्र बाबा है। विस चुनाव हारने के तुरंत बात इस बात को हवा दी जा रही है कि बाबा पार्टी छोड़ रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि अब बाबा उस उत्साह से पार्टी कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आते। हालांकि कि बाबा की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में गुड मॉर्निंग ने जब अजय मिश्र बाबा से मोबाइल से बात करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका।  

    राम मंदिर का न्यौता ठुकराने से थे नाराज

    कांग्रेस छोड़ने के कारणों पर बोलते हुए जबलपुर महापौर अन्नू ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेतृत्व के शामिल नहीं होने से बेहद आहत थे। इसी वजह से उन्होंने आज कांग्रेस छोड़ दी है। अन्नू समेत सभी लोगों को सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी पाण्डेय, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्र पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीएम ने कहा कि यह मोदीजी के नेतृत्व में भगवान राम की प्रतिष्ठा जब से हुई है परमात्मा ने हमारा राम राज्य लाने के लिए परिवार बड़ा करने का अभियान चलाया है। अभी तो हम रोक रहे हैं कि भैया अभी थोड़ी देर वेटिंग है। लाइन लंबी लग रही है। आप सभी का स्वागत है।  

    Post Views: 0

    After Jabalpur Mayor chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india now Rewa Mayor Baba can also join BJP Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाजार में आते ही छा गई मोदी सरकार की ‘भारत दाल’, जानिए क्या है कीमत और कहां मिल रही है…
    Next Article बैंक खातों में आने लगे धड़ाधड़ पैसे, कतर और नेपाल से हो रहे थे ट्रांसफर, भारतीय सेना को गहराया शक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?