भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच चुका। है लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान अब चांद की सतह पर घूम रहा है। इस बीच इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टचडाउन से ठीक पहले विक्रम लैंडर को चांद कैसा दिखा।
इसरो ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 2 मिनट 17 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। ये 1 सेमी/सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। रोवर 12 दिनों में करीब आधा किमी का सफर तय करेगा। इसमें दो पेलोड लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेंगे।
