नई दिल्ली:- ‘INDIA’ की चौथी बैठक के बाद राहुल गांधी ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जब ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में आगे किया था तो नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों ही असहज नज़र आ रहे थे, जिसके बाद अब राहुल गांधी ने नीतीश से बात कर विपक्षी एकजुटता के लिए उनकी भूमिका को अहम बताया है।
JDU सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई है।
