
भारत में आधार कार्ड, ( aadhar card in india ) पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत कई ऐसे दस्तावेज हैं, जो हर नागरिक के पास होना अनिवार्य है. प्रमाण और एड्रेस प्रूफ ( proof and address proof ) के तौर आधार कार्ड, जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड की ( for pan card ) आवश्यकता होती है, वहीं बात वोटर आईडी कार्ड की करें, तो वोटिंग के लिए यह काफी अहम है. इसके अलावा भी कई ऐसे काम है, जो इन दस्तावेजों के बिना पूरे नही हो सकते हैं. इसलिए समय रहते आपके पास ना केवल यह डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी है, बल्कि यह दस्तावेज पूरी तरह से अपडेट होने चाहिए.शादी के बाद लड़की के नाम के आगे सामान्य तौर पर पति का सरनेम जुड़ जाता है. वैसे तो कई लड़कियां अपना पहले वाला सरनेम ही यूज करती हैं, जबकि कुछ लड़कियां सरनेम बदल लेती है, सरनेम बदला जाए या नहीं… लेकिन कुछ दस्तावेज है जिन्हें लड़कियों को शादी के बाद चेंज करवाना बेहद जरूरी है. –

आधार कार्डआधार कार्ड भारत सरकार की ओर से भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है, जिसे एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. नई जॉब लगने से लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक… इन सभी कामों के लिए आपको आधार की जरूरत होती है, वहीं शादी के बाद लड़की का एड्रेस भी बदल जाता है और नाम के साथ लगने वाला सरनेम भी… इसलिए जरूरी है कि, लड़की आधार कार्ड में अपना नाम और एड्रेस चेंज करवा लें, ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी ना हो. पैन कार्डअगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो इनकम टैक्स भी भरते होंगे और आयकर रिटर्न भी दाखिल करते होंगे. वहीं शादी के बाद सरनेम बदलने की स्थिति में आपको नए पैन के साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा और इसके लिए जरूरी है कि आपका पैन अपडेट हो. दरअसल, परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, ऐसे में जितना जल्दी हो ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आप इसे अपडेट करा लें.बैंक से जुड़ी जानकारीबैंक में खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने तक, हर प्रक्रिया के लिए आपको एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है, शादी के बाद अगर आपने डॉक्यूमेंट्स चेंज करवा लिए हैं, तो सबसे पहले बैंक में जाकर इसे अपडेट करवाएं. दरअसल जबतक आप अपना एड्रेस और बाकि चीजें बैंक में चेंज नहीं करवाते, तब तक आपके पुराने एड्रेस पर ही सभी डॉक्यूमेंट्स पहुंचेंगे. और कई कामों में रुकावट आएगी.