महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र की शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता आदित्य ठाकरे आज कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन एवं पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. आदित्य ठाकरे आज मथुरा में ठाकुर श्यामा श्याम मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे. इस मंदिर का जीर्णोंद्धार प्रियंका चतुर्वेदी ने ही कराया है. जहां आज आदित्य ठाकरे पूजा अर्चना करेंगे।
बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात की और कहा कि आज हमने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए हैं और बहुत अच्छा लग रहा है. वहीं जब उनसे मंदिर निर्माण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका जी ने उस मंदिर के जीर्णोद्धार का नेतृत्व किया है. उसमें काफी काम किया गया है, वो आज वहां भी जाएंगे।
