मुंबई:- मनसे की पोस्टरबाजी पर फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन शाह ने एबीपी न्यूज को बताया कि एमएनएस के पोस्टर्स का स्वागत करते हैं. वो हमारा काम आसान कर रहे हैं. इससे वो लोग सतर्क रहेंगे जिन्होंने मराठी साइनबोर्ड नहीं लगाए हैं.।
नियमों के अनुसार, मराठी भाषा भी अंग्रेजी के बराबर ही बोर्ड पर लिखी होनी चाहिए. फैशन वर्ल्ड, टाटा टेक्सटाइल और समसोनाइट के मालिकों ने एबीपी न्यूज को बताया कि उन्होंने न्यूज नहीं पढ़ी. कुछ ने मराठी साइनबोर्ड लगाए थे लेकिन बारिश के कारण खराब हो गए. कुछ का कहना है कि 4 दिनों के भीतर यह कार्य हो जाएगा. मनसे की चेतावनी पर कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड बदले जाएंगे।
