Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हमले के बाद भारत पर हुए 15 लाख साइबर हमलेचौंका देगी रिपोर्ट पाकिस्तान समेत ये 5 देश हैं शामिल…
    राष्ट्रीय

    हमले के बाद भारत पर हुए 15 लाख साइबर हमलेचौंका देगी रिपोर्ट पाकिस्तान समेत ये 5 देश हैं शामिल…

    By Tv 36 HindustanMay 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम:– आतंकी हमले के बाद से भारत पर 15 लाख साइबर हमले हुए हैं, जिन्हें भारत के मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र ने नाकाम कर दिया। केवल 150 साइबर हमले नहीं रोके जा सके। पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को, पश्चिम एशिया से ये हमले किए गए।
    भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान से हैकर भारत सरकार की वेबसाइटों को निशाना बना रहे हैं। बांग्लादेश और पश्चिम एशिया से भी साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
    साइबर कार्यालय के अधिकारी ने दावे को किया खारिज
    महाराष्ट्र साइबर कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हैकरों द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से डाटा चोरी होने, विमानन और नगर निगम प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के दावों को खारिज कर दिया।
    संघर्ष विराम के बाद भारत में कम हुए हमले

    महाराष्ट्र साइबर कार्यालय प्रदेश सरकार के तहत नोडल कार्यालय है जिस पर साइबर अपराध की जांच और सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अधिकारी ने कहा, जांच में पता चला कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं।
    ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशियाई देशों से जारी हैं। महाराष्ट्र साइबर कार्यालय ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी सूचनाओं के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और 83 फर्जी समाचार पोस्ट में से 38 को हटा दिया है।

    साइबर विभाग अभियान के तहत सशस्त्र बलों और भारत सरकार से संबंधित फर्जी खबरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
    इस तरह रोकें साइबर हमले
    आनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। नागरिक तत्काल मदद के लिए 1945 और 1930 डायल कर सकते हैं।- काल रिसीव होने के बाद विश्लेषक कालर से संपर्क करते हैं। करीब 100 फोन लाइनें एक साथ काम कर रही हैं।- 1930 और 1945 दोनों नंबरों पर प्रतिदिन सात हजार काल आती हैं। साइबर जालसाजों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करके 2019 से अब तक 600 करोड़ रुपये बचाए हैं। पिछले छह महीनों में 200 करोड़ रुपये बचाए गए हैं।
    फडणवीस ने साइबर अपराधों पर जारी किया जागरूकता वीडियो
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य साइबर द्वारा तैयार साइबर अपराधों पर जागरूकता वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अभिनेता शरद केलकर और अमीषा पटेल हैं, जो बढ़ते साइबर अपराधों और धोखेबाजों द्वारा लोगों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न तरकीबों के बारे में बताते हैं।
    वे लोगों से अपील करते हैं कि वे साइबर अपराध का शिकार न बनें और महाराष्ट्र साइबर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। लगभग नौ मिनट की इस क्लिप में साइबर सुरक्षा परियोजना शुरू करने पर राज्य विधानसभा में फडणवीस का एक पुराना भाषण भी दिखाया गया है।

    Post Views: 10,795

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल,एयर इंडिया और इंडिगो ने कई जगहों के लिए उड़ानें रद्द की…
    Next Article देशभक्ति की मिसाल: ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर, 17 नवजात बच्चियों के ये नाम रखे गए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?