Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नितिन देसाई की मौत के बाद ढाई सौ करोड़ का लोन कौन चुकाएगा…
    शीर्ष आलेख

    नितिन देसाई की मौत के बाद ढाई सौ करोड़ का लोन कौन चुकाएगा…

    By Tv 36 HindustanAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्मत्या कर ली. उनका शव कमरे में रस्सी से लटकते हुए मिला है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नितिन देसाई के ऊपर 250 करोड़ रुपये का कर्ज था. उन्होंने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. इंटरेस्ट मिलाकर कर्ज की कुल राशि 250 करोड़ हो गई थी. इससे वे आर्थिक रूप से दबाव में आ गए थे. कहा जा रहा है कि इस कर्ज की वजह से ही नितिन देसाई ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.अब सवाल उठता है कि उनकी मौत के बाद आखिर 250 करोड़ रुपये का लोन कौन चुकाएगा. तो आइए आज जानते हैं, किसी कर्जदार व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो ऐसे स्थिति में लोन का भुगतान कैसे किया जाता है.

    बैंक और फाइनेंस कंपनियां किस तरह से और किससे लोन की रकम वसूल करते हैं.क्या हैं नियम?लोन की रिकवरी को लेकर अलग- अलग नियम बनाए गए हैं. यदि कर्जदार की मौत हो जाती है तो होम लोन, वाहन लोन और पर्सनल लोन की रिकवरी को लेकर अलग- अलग तरीके से कार्रवाई की जाती है. इसलिए आपको हर लोन के हिसाब को समझना होगा कि लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु के बाद लोन का भुगतान कौन करता है?

    होम लोन में क्या हैं नियम?होम लोन के लिए अलग तरह के कानून बनाए गए हैं. अगर कोई होम लोन लेना चाहता है, तो उसे घर के कागजात गिरवी रखने पड़ते हैं. यदि बीच में ही व्यक्ति की मौत हो जाती है, लोन चुकाने की जिम्मेदारी को-बोरोवर की होती है. इसके अलावा मृत व्यक्ति के उत्तराधिकारी जैसे बेटे- बेटी या किसी सम्बंधी पर भी लोन जमा करने की जिम्मेदारी होती है. अगर को-बोरोवर और उत्तराधिकारी लोन चुका सकते हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी जाती है.

    खास बात यह है कि को-बोरोवर और उत्तराधिकारी को बैंक और फाइनेंस कंपनियां अपनी संपत्ति बेचकर भी लोन चुकाने का ऑप्शन देते हैं. अगर को-बोरोवर और उत्तराधिकारी इस ऑप्शन को भी स्वीकार नहीं कर पाते हैं, तो बैंक लोन के एवज में रखी गई संपत्ति को नीलाम कर देता है. इससे हुई आमदनी से बैंक बकाया राशि वसूल लेता है. हालांकि, अब होम लोन के मामले में बैंक लोन देने के समय ही एक इंश्योरेंस करवा देता है. अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो बैंक इंश्योरेंस के माध्यम से इसे वसूल लेगा.

    पर्सनल लोन सिक्योर्ड लोन के दायरे में नहीं आता है. ऐसे में अगर लोन चुकाने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो बैंक उसके बदले किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे की वसूली नहीं कर सकता है. खास बात यह है कि उत्तराधिकारी पर्सनल लोन को लेकर जवाबदेह नहीं होता है.वाहन लोन के क्या हैं नियम?हालांकि, वाहन लोन एक तरह का सिक्योर्ड लोन है. वाहन खरीदने के लिए अगर कोई व्यक्ति लोन लेता है और उसकी बीच में मौत हो जाती है, तो बैंक घर वालों को लोन का भुगतान करने के लिए कहेगा. अगर वो लोन का भुगतान नहीं करते हैं तो बैंक व्हीकल को जब्त कर लेता है और बेचकर लोन का पैसा वसूल करता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्वामी आत्मानंद महलपारा में जिला शिक्षा अधिकारी ने मध्यान भोजन की गुणवत्ता का किया निरीक्षण
    Next Article मदर डेयरी स्टोर्स पर 259 रुपये प्रति किलो हुआ टमाटर का रेट, जानिए कब महंगाई से मिलेगी राहत?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?