रुद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और श्रद्धा है। जिसके चलते हर साल कई श्राद्धलु बाबा केदारनाथ के धाम में अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं। कपाट खुलने के बाद एक श्रद्धालु ने केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार को सोने का एक छत्र और सोने का एक घड़ा चढ़ाया है। हर साल श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में सोना, चांदी और करोड़ों रुपए का दान करते हैं। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और वो हर साल बाबा केदार को करोड़ों का दान देते हैं।