पाकिस्तान:- पाकिस्तान में एक 18 वर्षीय लड़की की हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, लड़की की मौत से पहले उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. जिसे देख गांव के सरपंच भड़क उठे और उसकी हत्या का आदेश दिया था. जिसके बाद उसे गोली मार दी गई. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि 18 वर्षीय लड़की की हत्या तब की गई जब बुजुर्गों की एक परिषद ने आदेश दिया कि लड़की और उसके एक तस्वीर में दिख रहे उसके दोस्त की गोली मार हत्या कर दी जाए. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में मृत लड़की के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं. ऐसे में पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस ऑनर किलिंग के आधार पर इस हत्या की जांच कर रही है।
