
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा सार्वजनिक मंच में एक छोटे बच्चे को किस करने का वीडियो वायरल होने को बाद अब इस मामले में दलाई लामा ने माफी मांग ली है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अगर उनके शब्दों से बच्चे या उसके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो माफी मांगते हैं। दलाई लामा ने कहा कि वे दुनियाभर में अपने सभी समर्थकों से माफी मांगते हैं।
कई बार ऐसा पब्लिक प्लेस और वीडियो के सामने भी है। हालांकि इस घटना पर वो माफी मांगते हैं। वीडियो किस वक्त का है और कहां पर यह घटना हुई, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
दलाई लामा का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक बच्चा धर्मगुरु से आशीर्वाद लेने आया। दलाई लामा ने उस बच्चे को होठों पर किस कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली। दलाई लामा ने बच्चे से कहा कि क्या तुम इस जीभ को चूम सकते हो। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कहा कि एक अध्यात्मिक गुरु का ये व्यवहार घिनौना है। एक यूजर ने लिखा- दलाई लामा का ऐसा व्यवहार देखकर चौंक गया हूं।