यूपी:- गाजीपुर का माफिया परिवार झूठ बोल रहा है. इस माफिया परिवार का ब्रिगेडियर उस्मान से कोई संबंध नहीं है. इससे कोरा झूठ कोई नहीं हो सकता है.’ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद यूपी से लेकर देश की सियासत में हलचल मची है.
ब्रिगेडियर उस्मान और मुख्तार परिवार के रिश्ते का सच जानने के लिए जी मीडिया की टीम मऊ के बीबीपुर गांव में उनकी पैतृक हवेली पर पहुंची. जहां हमें पता चला कि उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है जो विदेश में रहते हैं. हवेली के केयरकेटर मंगरु ने अंसारी परिवार से उस्मान के रिश्तों को खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा अंसारी परिवार से बिग्रेडियर का कोई रिश्ता नहीं था बस 10 साल पहले से मुख्तार और अफजाल शहीद दिवस के मौके पर आना शुरू किए थे लेकिन हवेली पर वो या उनकी माता जी कभी नही आई. ज़ी मीडिया के टीम ने गांव के लोगों से बात कर अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया. लेकिन सभी ने किसी भी रिश्ते से इनकार कर दिया. ग्रामीणों ने कहा ऐसा कोई रिश्ता खून का या सीधे सीधे रिश्ता नहीं था.
