
जितेश्वर साहू
मुंगेली // प्रदेश के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कुंआगांव में स्थापित आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविकामूलक गतिवधियों में शामिल स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम होने के लिए अधिक से अधिक गतिविधि संचालित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं काफी जागरूक हैं पिछले 02 वर्ष में महिला समूह ने काफी तेजी से आर्थिक आमदनी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होनें कहा कि कभी किसी ने सोचा नहीं था कि गोबर को लाभ का जरिया बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के चलते गौठान को विकसित करने के साथ-साथ महिला समूह को जोड़कर उन्हें रोजगार सृजन करने का अवसर मुहैया कराया है जिसके चलते महिला समूह ने काफी सराहनीय कार्य करते हुए आमदनी अर्जित करने का पुख्ता जरिया ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा गौठानों के माध्यम से अनेक प्रकार के उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है। जो सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती हीरा बाई को मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पात्रतानुसार पेंशन प्रदान करने तथा दिव्यांग उमेंदा राम को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसके पूर्व गौठान समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री चौबे का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने गौठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खान, पूर्व विधायक श्री चुरावन मंगेश्कर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, विशेष सचिव कृषि श्री अयाज फकीर भाई तम्बोली, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, संचालक कृषि श्री यशवंत कुुमार, उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री मातेश्वरम, मत्स्य विभाग के संचालक श्री नारायण सिंह, पशु पालन विभाग के संचालक श्रीमति संजय चंदन त्रिपाठी, कृषि विभाग के उपसचिव श्रीमति तुलिका प्रजापति, प्रतिष्ठित नागरिक श्री आशिष सिंह ठाकुर, श्री सागर सिंह बैस, श्री राकेश पात्रे, श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री अजय सोमावार, अधीक्षण अभियंता श्री पी. आनंद, वनमण्डलाधिकारी श्री गणेश राजन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण और कृषकगण मौजूद थे।