Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अहोई अष्टमी का व्रत आज संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है महिलाएं
    जीवन शैली

    अहोई अष्टमी का व्रत आज संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है महिलाएं

    By Tv 36 HindustanOctober 28, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करवा चौथ से ठीक 3 दिन बाद संतान की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन ये व्रत रखा जाता है। अहोई का व्रत दिवाली से ठीक एक हफ्ते पहले आता है। इस बार अहोई अष्टमी 28, अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में आज के दिन महिलाएं संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन अहोई माता की पूजा करती हैं। साथ ही इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। बता दें कि कुछ महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए भी अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। यही नहीं। ये भी मान्यता है कि अगर संतान की मृत्यु गर्भ में ही हो रही है, तो उन्हें अहोई का व्रत रखने की सलाह दी जाती है।

    अहोई अष्टमी का व्रत भी करवा चौथ के व्रत की तरह ही रखा जाता है इसमें चांद को देखकर अर्घ्य नहीं दिया जाता, बल्कि अहोई के दिन तारों को देखकर व्रत खोला जाता है। तारों को देखकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही जल-अन्न ग्रहण किया जाता है। इस दिन संतान की लंबी आयु की कामना करते हुए तारों की पूजा की जाती है।

    अहोई अष्टमी की पूजा विधि
    सुबह उठाकर स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें।
    पूजा घर को पूजन से पहले अच्छी तरह साफ कर लें।
    अब दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनायें या लगायें।
    रोली, चावल और दूध से माता अहोई की पूजा करें।
    इसके बाद कलश में जल भरकर माताएं अहोई अष्टमी कथा का श्रवण करें।
    माता अहोई को पूरी या फिर किसी मिठाई का भोग लगायें।
    पूजा के समय मन में किसी प्रकार की गलत भावना ना लायें।
    पूजा के बाद माता की आरती के बाद मंत्रों का उच्चारण करे।
    रात में तारों का अर्घ्य देकर अन्न ग्रहण करें।
    माता अहोई से संतान की लंबी उम्र और सुखदायी जीवन की कामना करें।

    अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त

    पूजा का मुहूर्त – 28 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार।
    पूजा का समय – 05:39 PM से 06:56 तक।

    अहोई अष्टमी का महत्व

    हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का व्रत भी अन्य व्रतों की तरह अत्यंत महत्वपूर्ण है। संतान की भलाई के लिए व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि अहोई अष्टमी का व्रत बहुत कठिन होता है। भाग्यशाली लोगों को ही संतान का सुख प्राप्त होता है, ऐसे में माता से अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन व्रत कर विधि विधान से अहोई माता की पूजा करने से मां पार्वती अपने पुत्रों की तरह ही आपके बच्चों की रक्षा करती हैं। साथ ही पुत्र प्राप्ति के लिए भी यह व्रत खास महत्व रखता है।

    अहोई अष्टमी व्रत कथा

    अहोई अष्टमी कथा के अनुसार एक शहर में एक साहूकार के 7 लड़के रहते थे। साहूकार की पत्नी दिवाली पर घर लीपने के लिए अष्टमी के दिन मिट्टी लेने गई। जैसे ही मिट्टी खोदने के लिए उसने कुदाल चलाई वह साही की मांद में जा लगी, जिससे कि साही का बच्चा मर गया। साहूकार की पत्नी को इसे लेकर काफी पश्चाताप हुआ, इसके कुछ दिन बाद ही उसके एक बेटे की मौत हो गई। इसके बाद एक-एक करके उसके सातों बेटों की मौत हो गई। इस कारण साहूकार की पत्नी शोक में रहने लगी।
    एक दिन साहूकार की पत्नी ने अपनी पड़ोसी औरतों को रोते हुए अपना दुख की कथा सुनाई, जिस पर औरतों ने उसे सलाह दी कि यह बात साझा करने से तुम्हारा आधा पाप कट गया है। अब तुम अष्टमी के दिन साही और उसके बच्चों का चित्र बनाकर मां भगवती की पूजा करो और क्षमा याचना करो। भगवान की कृपा हुई तो तुम्हारे पाप नष्ट हो जाएंगे। ऐसा सुनकर साहूकार की पत्नी हर साल कार्तिक मास की अष्टमी को मां अहोई की पूजा व व्रत करने लगी। माता रानी कृपा से साहूकार की पत्नी फिर से गर्भवती हो गई और उसके कई साल बाद उसके फिर से सात बेटे हुए। तभी से अहोई अष्टमी का व्रत चला आ रहा है।

    इन बातों का रखें ख्याल

    अहोई अष्टमी के दिन इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि अहोई माता से पहले गणेश जी की पूजा करें।

    अहोई अष्टमी का व्रत तारों को देखकर खोला जाता है। इस दिन तारों के निकलने के बाद उनकी पूजा की जातीहै और अर्घ्य देकर अहोई अष्टमी का व्रत पारण किया जाता है।

    मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन व्रत कथा सुनते समय 7 तरह के अनाज अपने हाथों में रखने चाहिए। कहते हैं कि पूजा के बाद हाथ में रखे इन अनाजों को किसी गाय को खिला दें।

    अहोई अष्टमी के व्रत पूजा करते समय बच्चों को साथ में जरूर बैठाएं और अहोई माता को भोग लगाने के बाद वो प्रसाद अपने बच्चों को जरूर खिलाएं।

    Post Views: 0

    Ahoi Ashtami child fast for the fasting today keep this women
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़: कोरोना महामारी ने किया बेसहारा… महतारी दुलार योजना से मिला सहारा…
    Next Article कोविड टीका अभियान ने 104 करोड़ का आंकड़ा किया पार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…

    March 8, 2026

    आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…

    February 28, 2026

    आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…

    February 27, 2026

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…
    • राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…
    • इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?