टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सस्ते टिकट का ऐलान किया है। कंपनी ने रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है। जिसमें साल के सबसे सस्ते टिकटों की घोषणा की गई है। ये रियायती टिकट इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे।इस रिपब्लिक डे सेल में 49 से ज्यादा शहरों को लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत एयर इंडिया सिर्फ 1705 रुपये की शुरुआती कीमत में हवाई यात्रा की पेशकश कर रही है।
घरेलू फ्लाइट पर ऑफर लागूअब आप चाहे अपने परिवार के साथ किसी हॉलीडे टूर की योजना बना रहे हैं या बिजनेस ट्रिप की प्लानिंग कर रहो हो। आप एयर इंडिया के विशाल घरेलू नेटवर्क पर इन रियायती टिकटों का फायदा उठा सकते हैं। एयर इंडिया का यह ऑफर घरेलू फ्लाइट पर लागू होगा।यह ऑफर 21 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक वैध है। एयरलाइन के अधिकृत ट्रैवल एजेंटों सहित सभी एयर इंडिया बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट पर 1 फरवरी से 30 सितंबर 2023 तक ट्रैवलिंग की प्लानिंग बना सकते हैं।
अलग-अलग रूटों के लिए किरायादीमापुर से गुवाहाटी के लिए किराया- 1,783 रुपयेगोवा से मुंबई के लिए किराया- 2,830 रुपयेअहमदाबाद से मुंबई के लिए किराया- 1,806 रुपयेदिल्ली से श्रीनगर के लिए किराया- 3,730 रुपयेबेंगलुरू से मुंबई के लिए किराया- 2,319 रुपयेदिल्ली से उदयपुर के लिए किराया- 3,680 रुपये