कोहरे की वजह से फ्लाइट के लेट होने की समस्या से निजात पाने के लिए टाटा ग्रुप की एयरलाइंस एअर इंडिया ने एक खास प्लान तैयार किया है. कंपनी अपने पायलट्स के एक ग्रुप को इस तरह प्रशिक्षित करने पर विचार कर रही है कि वह कम विजिबिलिटी में भी फ्लाइट ऑपरेशंस को संभाल सकें. कोहरे जैसी परिस्थितियों में भी फ्लाइट को टेक ऑफ और लैंड कराने में एक्सपर्ट बन सकें.
इस बारे में एअर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन का कहना है कि उत्तर भारत में कोहरे की वजह से अक्सर फ्लाइट के उड़ान में देरी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में एयरलाइंस की ऑपरेशन टीम इस बात पर गौर कर रही है कि इन बाधाओं से कैसे निपटा जाए. इसके लिए पायलट्स के एक ग्रुप को स्पेशल ट्रेनिंग देने की योजना पर काम किया जा सकता है.
दिया 30 लाख का जुर्मानाहाल में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम विजिबिलिटी होने की वजह से एअर इंडिया की फ्लाइट्स समय से नहीं चल पाईं. वहीं पायलट्स के रोस्टर में भी चूक हुई. पिछले हफ्ते की इस घटना के बाद एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर डीजीसीए ने एअर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. इस घटना के बाद ही एअर इंडिया ने अपने पायलट्स को स्पेशल ट्रेनिंग देने का प्लान बनाया है
कैट-3 टेक्नोलॉजी के काबिल बनेंगे पायलट्सदेश के कई हवाई अड्डे कैट-3 टेक्नोलॉजी से लैस हैं. ये टेक्नोलॉजी रनवे लाइट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य सेंसर्स की मदद से कोहरे या कम विजिबिलिटी में भी
