Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 26 जनवरी के बाद टाटा को सौंपा जाएगा एयर इंडिया,18 हजार करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण
    राष्ट्रीय

    26 जनवरी के बाद टाटा को सौंपा जाएगा एयर इंडिया,18 हजार करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एअर इंडिया का हैंडओवर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के बाद किसी भी दिन होने की उम्मीद है. वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एअर इंडिया को इस सप्ताह के अंत तक टाटा समूह को सौंप दिए जाने की संभावना है. आपको बता दें कि सरकार ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एअर इंडिया को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की सब्सिडियरी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड  को 18,000 करोड़ रुपये में बेच दिया था. उसके बाद, 11 अक्टूबर को टाटा ग्रुप को एक आशय पत्र जारी किया गया था, जिसमें एयरलाइन में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की सरकार की इच्छा की पुष्टि की गई थी.

    25 अक्टूबर को केंद्र ने इस सौदे के लिए शेयर खरीद समझौते  पर हस्ताक्षर किए. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इस सौदे को लेकर बाकी औपचारिकताएं अगले कुछ दिनों में पूरी होने की उम्मीद है और इस सप्ताह के अंत तक एयरलाइन को टाटा समूह को सौंप दिया जाएगा.

    अधिकारियों ने कहा कि वे इस सप्ताह सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. एक दूसरे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें 26 जनवरी को भी काम करना पड़ सकता है ताकि गुरुवार को हैंडओवर किया जा सके. हमने विनिवेश अभ्यास के लिए सभी समर्थन प्रदान करने में अब तक अच्छा काम किया है.

    18,000 करोड़ रुपये में जीती बोली

    टाटा ने 8 अक्टूबर को स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा 15,100 करोड़ रुपये की पेशकश को पीछे छोड़ दिया. घाटे में चल रही एयरलाइन को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई. सरकार सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए 12,906 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस रखी थी.

    टाटा के बेड़े में तीसरा एयरलाइन ब्रांड

    टाटा के बेड़े में Air India तीसरा एयरलाइन ब्रांड होगा. इसमें एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम विस्तारा (Vistara) है.

    68 साल बाद होगी घर वापसी

    आपको बता दें कि जेआरडी टाटा (JRD Tata) ने 1932 में टाटा एयरलाइंस (Tata Airlines) की स्थापना की थी. दूसरे विश्व युद्ध के वक्त विमान सेवाएं रोक दी गई थीं. जब फिर से विमान सेवाएं बहाल हुईं तो 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर उसका नाम एयर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया. आजादी के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसदी भागीदारी सरकार ने ले ली थी. 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया. इस तरह टाटा ग्रुप ने एक बार फिर 68 साल बाद अपनी ही कंपनी को वापस पा लिया.

    Post Views: 0

    Air india Hindi khabar Hindi news hindinews india India news PM Narendra modi Tata Group deal
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article*आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। सिंगर ने इसके बारे में खुद किया खुलासा…*
    Next Article शिव कुमार डहरिया ने आज किया प्रेस कॉन्फ्रेंस , कहा -शराब पीकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया हुल्लड़ भाजपा इसे गलत ढंग से कर रही है प्रस्तुत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?