केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोक सभा को बताया कि एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथ बेचने के सौदे में इस एयरलाइन के 16 बी 777 विमान भी शामिल हैं।
श्रीमती सीतारमण ने द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य ए राजा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया,“एयर इंडिया के 16 बी777 विमान इस सौदे का हिस्सा हैं जिनमें से 15 विमान वर्ष 2007 से 2010 की अवधि के दौरान शामिल किए गए थे और एक विमान 2018 में शामिल किया गया था।”
श्री राजा ने वित्त मंत्री से एयर इंडिया के विनिवेश के विषय में कुछ प्रश्न पूछे थे जिसमें एक प्रश्न यह भी था कि क्या अन्य विमानों के अलावा वर्ष 2018 में शामिल किए गए 30 नए 777 जम्बो जेट भी इस सौदे का ही एक भाग हैं जिनमें से प्रत्येक की लागत 2000 करोड़ रुपये है?
वित्त मंत्री ने उनके प्रश्नों के लिखित उत्तर में कहा कि एयर इंडिया पर कर्ज का भारी बोझ लद गया था इस लिए इस एयरलाइन और इसकी अनुषंगी कंपनियों के रणनीतिक विनिवेश (एयर इंडिया में सरकार की शत-प्रतिशत और इसके संयुक्त उद्यमों/ अनुषंगियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने) के लिए सरकार ने उद्यम मूल्य (ईवी) की बोली का रास्ता अपनाया।
उद्यम मूल्य पर आधारित बोली में बोली लगाने वाले पक्षों को कर्ज और शेयर के लिए बोली लगाने के लिए कहा गया और कहा गया था कि लगायी गयी बोली का कम से कम 15 प्रतिशत शेयर भागीदारी के लिए और 85 प्रतिशत कर्ज पर जाएगा। पूरी कंपनी का सौदा एक चलती हुई कंपनी के आधार पर किया गया।
उन्होंने बताया कि इस एयरलाइन की गैर महत्वपूर्ण परिस्म्पत्तियों के अलावा अन्य सम्पत्तियां तथा सौदे से बाहर रखी गयी देनदारियों को छोड़ कर अन्य देनदारियां अधिग्रहणकर्ता कंपनी के पास रहेगी।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2021 की स्थिति के अनुसार एयर इंडिया और उसकी अनुषंगियों की गैर-महत्वपूर्ण परिसम्पत्तियों का बही मूल्य के हिसाब से कुल मूल्य 14,718 करोड़ रुपये था।ये सम्पत्तियां बोलीलगाने वाले के अधिकार में नहीं जाएंगी बल्कि इनको भारत सरकार के 100 प्रतिशत नियंत्रण वाली एयर इंडिया एसेट होल्डिंग कंपनी (एआईएएचएल) को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
श्रीमती सीतारमण ने पूरा ब्योरा देते हुए कहा कि एयर इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों / संयुक्त उद्यमों का विनिवेश का ‘सौदा एक खुली , पादर्शी ओर प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया’ के माध्यम से किया गया है। प्रतिस्पर्धी बोली में टाटा सन्स प्रा. लि. के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी मैसर्स टेलेस प्रा.लि. ने 18000 करोड़ रुपये का उद्यम मूल्य लगाया जिसमें 15300 एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस लि के करोड़ रुपये के कर्ज की जिम्मेदारी और 2700 करोड़ रुपये शेयर के लिए (लगायी गयी बोली का 15 प्रतिशत) नकद भुगतान शामिल है।
सरकार और खरीदार के बीच अंशधारिता क्रय समझौते पर 25 अक्टूबर 2021 को हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
#America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination Air India's 16 B777 aircraft also included Covidrecovery Tata Group deal