नई दिल्ली:– अगर आप ट्रूकॉलर जैसे एप का इस्तेमाल नहीं करते तो आपके लिए ये पता करना काफी मुश्किल होता है कि अनजाने नंबर से आ रही कौन सी कॉल स्पैम कॉल है और कौन सी कॉल आपके लिए बेहद जरूरी है. लेकिन अब ये पता करना आसान हो गया है.
एयरटेल (Airtel) ने एक खास सर्विस शुरू की है, जिसका नाम बिजनेस नेम डिस्प्ले सर्विस है. एयरटेल की ये सर्विस ट्रूकॉलर को टक्कर (Telecom News) देगी. यानी अब कॉल करने वाले बिजनेस का नाम भी दिखेगा.
इसका बड़ा फायदा होगा क्योंकि इससे स्पैम कॉल से छुटकारा मिल जाएगा. बता दें कि आगे चलकर के ग्राहकों का नाम दिखाने वाली सर्विस भी शुरू हो सकती है
एयरटेल बिजनेस ने आज ‘बिजनेस नेम डिस्प्ले’ के लॉन्च की घोषणा की, जिसे उद्यमों के लिए ग्राहक एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है. एयरटेल ने भारत के पहले स्पैम-विरोधी नेटवर्क के शुभारंभ के साथ अपने ग्राहकों के लिए स्पैम चुनौती का समाधान किया, जिसे उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान द्वारा समर्थित किया गया.
हालांकि ग्राहकों में जागरूकता काफी बढ़ गई है, जिससे ज्यादा लोग स्पैम नंबरों से आने वाली कॉल को नजरअंदाज करने लगे हैं, लेकिन इसके साथ ही ग्राहक बैंकों, फूड डिलीवरी, कूरियर डिलीवरी आदि जैसे महत्वपूर्ण कॉलों को भी नजरअंदाज कर देते थे.
