
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को उनके अभिनय के अलावा उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. वहीं, सुर्खियां बटोरने में ऐश्वर्या की 9 साल की बेटी आराध्या भी किसी से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो इस समय खूब छाया हुआ है, जिसमें वे सिया राम का भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को आराध्या बच्चन के फैन क्लब से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन पिंक कलर की फ्रॉक पहन अपने दोनों हाथों को जोड़कर सिया राम का भजन गा रही हैं. आराध्या को इस तरह भगवान की भक्ति करता देख उनके फैन्स भी बेहद खुश हैं और उनके परवरिश की तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि बच्चन परिवार किसी भी त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता है. बच्चन परिवार की आस्था भी भगवान पर खूब है. ऐसे में आराध्या को दिए गए संस्कारों को देखकर फैन्स अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
बता दें कि हाल ही में आराध्या बच्चन अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद वे खूब लाइमलाइट में भी आई थीं. इस वीडियो में आराध्या ने अपनी हाइट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. महज 9 साल की उम्र में आराध्या अपनी मां के कंधों तक पहुंच गई हैं, ऐसे में फैन्स यह कहते नजर आए थे कि आराध्या की हाइट उनके पिता और दादा पर जाएगी.