नई दिल्ली:- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज उनकी शादी को पूरे दो साल हो गए हैं। इस खास मौके पर आलिया ने अपने पति रणबीर के साथ एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। और रणबीर ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली थी। 14 अप्रैल 2022 को दोनों अपने घर वास्तु में ही शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम राहा है।
आज आलिया और रणबीर की शादी की दूसरी सालगिरह है। एनिमल एक्टर तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आलिया ने अपने लविंग हसबैंड के साथ एक खूबसूरत पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके रिश्ते को परिभाषित करता है और दिखाता है कि उनका प्यार कितना गहरा है।
एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोमांटिक अंदाज में कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। सूट-बूट में हैंडसम रणबीर ने अपनी लेडी लव के साथ पोज दिया है, जो व्हाइट ड्रेस में हसीन लग रही हैं। वहीं, दूसरी एक एनिमेटेड फोटो है, जिसमें एक कपल बूढ़ा और खुश होकर डांस करता दिख रहा है। इस तस्वीर के जरिए आलिया ने कहा कि वह जवानी से बुढ़ापे तक एक साथ रहेंगे।
आलिया भट्ट ने इन खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी 2। यहां हमारे लिए मेरा प्यार। आज और आज से कई साल बाद। आलिया के इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। करिश्मा कपूर ने भी आलिया और रणबीर को शुभकामनाएं दी हैं।
