नई दिल्ली : आलिया भट्ट आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से वो लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में लोगों को उनका मासुमियत भरा चेहरा काफी पसंद आया था।
इसके बाद ‘हाईवे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर जिंदगी’, ‘कलंक’, ‘राजी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी तमाम हिट फिल्में दी, जिसे ना सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि बॉक्स ऑफिस में भी इन फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया। उनकी एक्टिंग की वजह से आए दिन उन्हें सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में हाल ही वो सऊदी अरब में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इस इवेंट में वो जो लुक कैरी करके पहुंची थी, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दरअसल, उन्होंने इवेंट में जो साड़ी पहनी थीं, वो बेहद ही खास थी, हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। आइए आपको भी आलिया के इस लुक के बारे में बताते हैं।
एक्ट्रेस को मिला ये अवॉर्ड
सऊदी अरब में आयोजित हुए इस इवेंट में आलिया भट्ट को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पाने वालीं वो पहली भारतीय अभिनेत्री है। उनकी खुशी उसी समय दिख रही थी, जब वो स्टेज पर थीं।
ऐसा था लुक
इस इवेंट में उनका लुक बेहद खास लग रहा था। इवेंट में वो लाल, नीले और काले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। ये साड़ी अजरक प्रिंट की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ट्यूब ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ भी अजरक प्रिंट का ही कैप उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था।
लाइट मेकअप से पूरा किया था लुक
बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। वहीं उन्होंने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा था।
क्या होता है अजरक प्रिंट
अब बात करते हैं अजरक प्रिंट की तो ये प्रिंट बाड़मेर की खासियत है। इस प्रिंट में जितने भी रंग इस्तेमाल किए जाते हैं, वो सभी नेचुरल होते हैं। इन रंगों को तैयार करने में काफी समय लगता है। रंगों को बनाने की प्रक्रिया में करीब 20 से 30 दिन का समय लगता है।