बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट आज माता-पिता बन चुके हैं। आज आलिया ने एक नन्ही से बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद कपूर खानदान में काफी ख़ुशी का माहौल है। आलिया को रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ रणबीर भी थे। उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर भी उनके साथ थीं।
अब एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था कि अगर उनकी बेटी होगी तो उसका नाम क्या होगा। साल 2019 में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ को प्रमोट करने के लिए ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर पहुंचीं थीं. यहां उनकी मुलाकात शो के कंटेस्टेंट सक्षम शर्मा से हुई।
8 साल के सक्षम ने डांस के साथ-साथ अपनी क्यूटनेस से भी चंद सेकेंडो में आलिया भट्ट का दिल जीत लिया था।रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सक्षम से मिले तो उन्होंने अपने-अपने नाम की स्पेलिंग मासूम से पूछ डाली। जिसके बाद सक्षम ने रणवीर सिंह के नाम की स्पेलिंग ‘RANVAE SING’ और आलिया की स्पेलिंग ‘ALMAA’, बताई थी।
अब वैसे तो ये स्पेलिंग गलत थी लेकिन उस वक्त आलिया को ये नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने सबके सामने कहा था कि अगर उन्हें भविष्य में बेटी होती है तो वो उसका नाम ‘अलमा’ ही रखेंगी।आलिया भट्ट ने इसकी ख़ुशी सोशल मीडिया में जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा है – हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारी बेटी यहां है और क्या करिश्माई लड़की है।