Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आलिया की बहनों ने जीजा रणबीर से जूता चुराई के लिए थे इतने करोड़ रुपए,एक्टर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा..
    मनोरंजन

    आलिया की बहनों ने जीजा रणबीर से जूता चुराई के लिए थे इतने करोड़ रुपए,एक्टर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा..

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो एक बार फिर शुरू हो चुका है लेकिन इस बार उनके शो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है. 30 मार्च की रात 8 बजे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ. इस दौरान पहले गेस्ट के तौर पर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ आए. इस दौरान उन्होंने कई किस्से सुनाए लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके जूते चुराने वाला किस्सा बटोर रहा है.

    कपिल शर्मा के शो में जब होस्ट कपिल रणबीर कपूर से पूछते हैं कि उनकी शादी के समय काफी खबरें थीं कि रणबीर ने अपनी सालियों को करोड़ों रुपये दिए, क्या ये सच है? इसपर रणबीर कपूर ने एक किस्सा सुनाया और वो काफी दिलचस्प रहा.

    सालियों ने रणबीर से जूता चुराई के लिए थे 12 करोड़ रुपए

    कपिल शर्मा के शो में सालों बाद सुनील ग्रोवर ‘गुत्थी’ बनकर वापस आए हैं. इस दौरान गुत्थी ने रणबीर कपूर को अपना पुराना रिश्ता याद दिलाया. कपिल के पिछले कुछ सीजन में जब सुनील गुत्थी बनकर आए तो उन्होंने रणबीर से शादी की थी ये सबकुछ शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा था. गुत्थी ने अपनी नाराजगी रणबीर से जाहिर कि क्योंकि इन सालों में रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली.

    इसपर शादी से जुड़े कुछ किस्सों को रणबीर ने शेयर किया. कपिल ने इसी दौरान रणबीर से पूछा कि जब उनकी शादी थी तब एक खबर खूब चल रही थी कि रणबीर ने अपनी सालियों को 12-13 करोड़ रुपये जूता चुराई दिया है. इसपर रणबीर ने शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया.

    रणबीर ने कहा, ‘जी नही…करोड़ों तो नहीं लेकिन आलिया की फ्रेंड्स और बहनों ने कुछ लाख रुपये मांगे थे. मैंने उनसे उतनी बार्गनिंग की जितनी कर सकता था, फिर वो कुछ हजार तक आईं और मैंने उतना रुपये रस्म के तौर पर दे दिया.’ रणबीर ने आगे कहा, ‘हमारी शादी घर पर ही हुई थी, इसलिए अगर जूते चुराए भी जाते तो घर पर ही रहते, मैं निश्चिंत था.

    कब हुई थी रणबीर आलिया की शादी

    साल 2018 के आस-पास फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा’ की शूटिंग शुरू हुई थी. इस दौरान आलिया और रणबीर करीब आए, इसके बाद करीब 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को आलिया-रणबीर ने शादी कर ली थी. इनकी शादी का फंक्शन वहां हुआ जहां रणबीर-आलिया ने लग्जरी फ्लैट खरीदा था.

    इनकी शादी में ज्यादा शोर-शराबा नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर ये कपल छाया रहा. 6 नवंबर, 2022 को आलिया ने एक बेटी राहा कपूर को जन्म दिया.

    आज रणबीर-आलिया और राहा एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की पिछली रिलीज फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. उनकी आने वाली फिल्म रामायण होगी जिसे नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं और रणबीर उसमें भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं.

    Post Views: 0

    Alia's sisters stole so many crores of rupees from brother-in-law Ranbir's shoes chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत सरकार ने लॉन्च किया ये नया पोर्टल, साइबर क्राइम करने वालों पर लगाई जाएगी रोक…
    Next Article बिकाऊ विधायकों को BJP ने खरीद लिया, मंत्री राजेश धर्माणी ने लगाए गंभीर आरोप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?