नई दिल्ली :- सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है, अब ईडी दफ्तरों को भी सीआईएसएफ की सुरक्षा मिलेगी.बता दें कि पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य शहरों में ईडी अमले पर हुए हमलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
आपकों बता दें, 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने ईडी की टीम पर उस वक्त अचानक हमला कर दिया था जब टीम उत्तर 24 परगना जिले स्थित संदेशखाली में राशन वितरण में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी करने पहुंची थी. भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और उन पर हमला किया था जिसे ईडी टीम के कई सदस्य घायल हो गए थे.
ED team will get CISF protection : जानकारी के मुतबिक, देशभर में ईडी के 40 शहरों में आफिस हैं इनमें 21 जोनल और 28 सब जोनल आफिस संचालित है. ईडी के कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई कार्यालयों के बाहर CISF की जल्द तैनाती हो सकती है.
