
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव रायपुर पहुंचे है. इस दौरान एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने उनका स्वागत किया। मिली जानकारी के मुताबिक सचिन राव वर्धा के तर्ज़ पर बन रहे सेवाग्राम आश्रम के स्थल देखने नया रायपुर के लिए रवाना हुए है.
राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव का आज रायपुर दौरा है. सचिन राव एयरपोर्ट से सीधे राजीव भवन जा सकते हैं. राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव के अचानक छत्तीसगढ़ आने से फिर सियासी चर्चाएँ तेज हो गई हैं.