जांजगीर चांपा। हरिराम गट्टानी जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत कक्षा सातवीं के छात्र हर्ष सिंह राणा ने इस वर्ष भी कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं कृष्णा ललिता कला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम ऑल इंडिया डांस कंपटीशन 2023 में सीनियर कंपटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने पालक अभिभावक के साथ-साथ शिक्षकों को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं लोक कार्यक्रमों का आयोजन विगत दिवस से रायपुर में आयोजित हो रहा था जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रदर्शनों का तथा गायन वादन जैसी प्रतियोगिताओं में जिले राज्य से छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभागीता दिखाई। विगत वर्ष अभी हमारे विद्यालय के छात्र हर्ष सिंह राणा ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय ऐसे प्रतियोगिताओं तथा आयोजनों के बारे में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निरंतर जानकारी देता रहा है तथा हमारा प्रयास पठन-पाठन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों नवीनतम गतिविधियों में छात्रों को सदैव प्रोत्साहित करता आ रहा है और ऐसे प्रतिभागी छात्राओं से अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप ने प्रतिभागी छात्र हर्ष सिंह राणा को आज सुबह प्रमाण पत्र देते हुए अन्य छात्र छात्राओं को उद्बोधन देते हुए कहा अध्यापन के साथ-साथ हमें अपनी अन्य कलाओं को भी विकसित करना चाहिए शिक्षा हमारे लिए जितनी अनिवार्य है उतनी ही अन्य गतिविधियों में हमें अपनी रुचि को बढ़ाने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए तथा ऐसी प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर एक नए अनुभव को प्राप्त करते रहना विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य होता है।