। जिला पुलिस मुंगेली का वार्षिक चांदमारी वर्ष 2022 दिनांक 14.11से 18.11एवं 06.12.से 7.12.के बीच बिलासपुर कोटा फायरिंग रेंज में रक्षित निरीक्षक ख्रीस्त नरगिस तिग्गा,अर्मोरर श्रीनिवास राव द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें जिले के 95 प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारि चांदमारी में उपस्थित हुऐ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली एस.आर.धृतलहरे,उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही,उप पुलिस अधीक्षक अजाक नवनीत पाटिल,उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह सहित समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वार्षिक चांदमारी में फायरिंग की गई।

चांदमारी दौरान ए के 47, एस एल आर,इंसास,पिस्टल से फायरिंग करायी गयी।जिले के अधिकारी/कर्मचारियों के फायरिंग का परीक्षण कराया गया,जिसमें आर बालकृष्ण मरकाम,आर भंवर सिंह नेताम,आर राम कुमार यादव एवं नागेश साहू द्वारा बेस्ट फायरर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।