Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तमाम बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया, बढ़ते खर्चों की भरपाई के लिए किया यह काम….
    News

    तमाम बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया, बढ़ते खर्चों की भरपाई के लिए किया यह काम….

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और वायाकॉम18 जैसे ब्रॉडकास्टर्स ने आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया है. इन तमाम ब्रॉडकास्टर्स ने बढ़ते कंटेंट खर्चों की भरपाई के लिए टीवी चैनलों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. जिससे कंज्यूमर के मांथली बिल में इजाफा हो जाएगा. नेटवर्क18 और वायाकॉम18 की इंडियाकास्ट ने अपने चैनल्स की कीमत में 20-25 फीसदी का इजाफा कर दिया है. जी ने 9-10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.सोनी ने भी 10-11 फीसदी का इजाफा किया है. डिज्नी स्टार ने अभी तक अपने प्राइस का खुलासा नहीं किया है.

    ब्रॉडकास्टर्स ने कहा है कि नई कीमत 1 फरवरी से लागू होगी. रेगुलेशन में कहा गया है कि वे रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (आरआईओ) के पब्लिकेशन के 30 दिन बाद नई कीमत लागू कर सकते हैं. 2024 चुनावी वर्ष होने के कारण, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई कस्टमर्स की नाराजगी को रोकने के लिए ब्रॉडकास्टर रेट कार्ड की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहा है.सबसे ज्यादा वायाकॉम18 में क्यों?नवंबर 2022 में ट्राई द्वारा एनटीओ 3.0 के इंप्लीमेंटेशन के बाद ब्रॉडकास्टर्स ने दूसरी बार अपनी कीमतें बढ़ाई हैं. एनटीओ 2.0 के इंप्लीमेंटेशन पर गतिरोध के कारण फरवरी 2023 से पहले टीवी चैनल की कीमतें लगभग तीन साल तक फ्रीज थीं.

    फरवरी 2023 में कीमतों में बढ़ोतरी ब्रॉडकास्टर्स और केबल टीवी कंपनियों के बीच विवाद के बाद हुई, जिसकी वजह से ब्रॉडकास्टर्स ने केबल टीवी ऑपरेटर्स के लिए टीवी सिग्नल बंद कर दिए.

    ब्रॉडकास्टर्स को अपने चैनलों के लिए ला कार्टे यानी लिस्ट और बुके दोनों कीमतों की घोषणा करने की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिकांश कंज्यूमर ऐसे बुके को पसंद करते हैं जो सस्ता हो. उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि वायाकॉम18 की तरफ से ज्यादा इजाफा स्पोर्ट्स राइट्स में 34,000 करोड़ से अधिक के निवेश के कारण हुआ है. जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) डिजिटल राइट्स, बीसीसीआई मीडिया राइट्स, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका मीडिया राइट्स और ओलंपिक 2024 शामिल हैं.

    डिज्नी कितने बढ़ाएगा दामब्रॉडकास्टिंग फर्म के अधिकारी ने कहा कि वायाकॉम18 बीसीसीआई के जुड़ने के कारण सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में डबल डिजिट का ग्रोथ टारगेट बना रहा है. सोनी और जी ने महंगाई की वजह से इजाफा किया है. मीडिया रिपोर्ट में एक सूत्र के मुताबिक,डिज्नी ने अपने अभी तक प्राइस का अनाउंमेंट नहीं किया है. बीसीसीआई के मीडिया राइट्स खोने के बाद वह इस पर गहन मंथन कर रहा है.डिज़्नी स्टार ने 3 बिलियन डॉलर में आईसीसी मीडिया राइट्स हासिल किए हैं और डिजिटल राइट्स बरकरार रखते हुए टीवी अधिकार जी को सब-लाइसेंस दे दिए.

    ज़ी को अभी भी डिज़्नी स्टार के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का हिस्सा पूरा करना बाकी है, जो सब -लाइसेंसिंग डील को रोके हुए है. जानकारों की मानें तो ज़ी की बुके कीमत का आईसीसी टीवी राइट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लगा तगड़ा झटका, 15 करोड़ का हुआ फ्रॉड….
    Next Article शिर्डी के साई बाबा को 10 दिनों में भक्तों ने दिया हैरान करने वाला दान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?