Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर लगा विराम,तय हो गए ये नाम, जानें कब शपथ लेंगे नए मंत्री……
    मध्य प्रदेश

    मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर लगा विराम,तय हो गए ये नाम, जानें कब शपथ लेंगे नए मंत्री……

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- दिल्ली में हुए मंथन के बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को हरी झंडी दे दी है. यह भी तय हो गया है कि कितने मंत्री शपथ लेंगे और कौन-कौन से दिग्गजों को दिलाई जाएगी शपथ, इसकी लिस्ट फाइनल कर ली गई है. अब मंगलवार या बुधवार की शाम 5:00 बजे मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

    सबसे खास बात यह है कि मंत्रिमंडल सीनियर विधायकों को जगह दी जाएगी. जैसे कैलाश विजयवर्गीय, नौवीं बार विधायक बने गोपाल भार्गव और प्रहलाद पटेल आदि शामिल हैं. कैबिनेट में इन्हें जगह दिए जाने की प्रबल संभावना है. 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने शपथ ली थी. माना जा रहा था कि कैबिनेट का शपथ ग्रहण खरमास के बाद ही किया जाएगा, लेकिन बीजेपी ऐसी किसी भी मान्यता के अनुसार नहीं चलने वाली है और कैबिनेट का विस्तार एक-दो दिन में हो जाएगा.

    शिवराज सिंह चौहान दिल्ली तलब

    मंत्रिमंडल के विस्तार में दो दिन इसलिए और लग रहे हैे, क्योंकि बीजेपी आलाकमान ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया है. माना जा रहा है कि उनसे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा होगी, इसके बाद ही कैबिनेट के नाम फाइनल किए जाएंगे. बता दें कि रविवार की शाम दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर हुई सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बैठक हुई, जिसमें एमपी के सारे दिग्गज नेता मौजूद थे, लेकिन पूर्व सीएम शिवराज इस बैठक में मौजूद नहीं थे. ऐसे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मुलाकात की है. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल मौजूद रहे थे. लेकिन इस बैठक में पूर्व सीएम शिवराज को नहीं बुलाया गया था, ऐसे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

    मंत्रियों की फाइनल लिस्ट पर होगी चर्चा

    पूर्व सीएम शिवराज की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ बैठक होगी इसमें मंत्रिमंडल में जो नाम फाइनल किए गए हैं, इसे लेकर भी चर्चा की जा सकती है. इसके बाद फाइनल लिस्ट सीएम मोहन यादव को भेजी जाएगी. फिर मंत्रिमंडल शपथ लेगा. बता दें कि इससे पहले आज यानि सोमवार को विधानसभा पहला सत्र शुरू हुआ और प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने विधायकों को शपथ दिलाई. यह दो दिन चलेगा मंगलवार को भी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

    विधानसभा चुनाव के बाद एमपी में बड़ा फेरबदल

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. जहां बीजेपी ने 18 साल से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को हटाकर डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है. वहीं कांग्रेस ने कमलनाथ को बाहर करके यंग ब्रिगेड को मौका देते हुए जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. 

    Post Views: 0

    All the ongoing discussions regarding the expansion of Mohan cabinet have come to an end chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur these names have been decided Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकरारी हार के बाद इस नेता ने लिया राजनीति से संन्यास,उत्तराधिकारी पर कही ये बड़ी बात……
    Next Article मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर लगा विराम,तय हो गए ये नाम, जानें कब शपथ लेंगे नए मंत्री……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस ने खो दिया दिमागी संतुलन AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर भड़के CM बोले- तुरंत मांगें माफी…

    February 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…

    February 21, 2026

    बंगाल की खाड़ी से आ रहा ‘खतरा’ आंधी और तूफान के साथ बारिश, इन 9 राज्यों में IMD का ‘महाअलर्ट’…

    February 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का ‘बदला’, दुनिया भर के देशों पर लगाया 10% टैरिफ जानें ये होगा असर…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कांग्रेस ने खो दिया दिमागी संतुलन AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर भड़के CM बोले- तुरंत मांगें माफी…
    • मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…
    • बंगाल की खाड़ी से आ रहा ‘खतरा’ आंधी और तूफान के साथ बारिश, इन 9 राज्यों में IMD का ‘महाअलर्ट’…
    • सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का ‘बदला’, दुनिया भर के देशों पर लगाया 10% टैरिफ जानें ये होगा असर…
    • आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?