रायपुर:- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। लगातार राष्ट्रीय नेताओं का धुंआधार प्रदेश दौरा जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर राहुल गांधी 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान में बलौदा बाजार और बेमेतरा में आमसभा को संबोधित करेंगे।
