मऊगंज :- जिला बनते ही चारों तरफ वाहनों की आवा-जाही तेज हुई है वही अन्य साधनों से भी बिगड़ते प्रदूषण की गुणवत्ता जानने के लिए 11 जनवरी 24 को क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मऊगंज जिले में प्रदूषण की गुणवत्ता मापने मशीन स्थापित कर डेमो दिखाकर फोटो खिंचा चले गए क्षेत्रीय कार्यालय से आए अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में मऊगंज नगर में प्रदूषण की गुणवत्ता ठीक नहीं है बड़ी तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है जिसकी जानकारी उपलब्ध कराने शहर में जल्द प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मशीन स्थापित की जाएगी प्रदूषण बढ़ाने वाले तीनों साधनों की वजह से मऊगंज शहर में बड़े तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है जिससे स्वास्थ्य में इसका सीधा असर पड़ेगा जिससे परिवेशीय वायु मशीन से प्रदूषण का स्तर नापा जा सके किंतु अभी तक प्रदूषण मापन मशीन नगर में नहीं लग पाई है मशीन कहां है कब आई कि नहीं इस संबंध में नगर वासियों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
