नई दिल्लीः हमास के आतंकियों को मिटाने के लिए इजरायल की ओर से अब हमला और तेज होने वाला है, क्योंकि उसे अब कई पावर फुल देशों का समर्थन भी मिल रहा है। हमास ने गाजा पट्टी में महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म और परेड कराने की खबरें आई, तभी से आतंकियों की इन क्रूरताओं पर दुनियाभर में गुस्सा पनप रहा है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका ने ना सिर्फ इजरायल का समर्थन किया, बल्कि गोला-बारूद और हथियार से लैस प्लेन और गोराल्ड आर फोर्ड जैसे युद्धपोत भी भेज दिया।अमेरिका ने हमास संगठन के आतंकियों को सबक सिखाने का संकल्प लिया है, जो हर परिस्थिति में इजरायल के साथ रहेगा।
दूसरी ओर इजरायल ने भी गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के तमाम हिस्सों में अपने एक लाख से ज्यादा सैनिकों को नीचे उतार दिया है, जहां वे गोलीबारी कर सभी को सबक सिखा रहे हैं। इजरायल सेना हवाई हमले कर आतंकियों के सपने चूर कर रही है। इजरायल के पीएम के मुताबिक, हमास आतंकियों के खात्मे तक ऑपरेशन जारी रहेगा।अमेरिका ने इजरायल का साथ देने का ऐलानदुनिया की सुपर पावर कहे जाने वाले अमेरिका ने अब इजरायल का खुला सात देने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडेन ने कहा कि हम आतंकियों के खिलाफ इजरायल के साथ खड़े है। इसके साथ ही कहा कि इजरायल में एक हजार लोगों का कत्ले आम हुआ है।
युवाओं का नरसंहार करने का काम किया गया। बहुत से परिवार अपने लोगों की लाशों का इंतजार कर रहे हैं।आगे कहा कि दुनिया के हर देश की तरह इजरायल को भी आतंकियों को जवाब देने का अधिकार है। अमेरिका ने अब हथियारों से लैस एक प्लेन भी इजरायल भेज दिया है। जो बाइडेन ने कहा कि आतंकियों ने महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी परेड कराई। इसके बाद महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाया गया, जो सीधे तौर पर आतंकवाद है। उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि यहूदियों पर इस तरह के अत्याचार पहले से होते रहे हैं। बाइडेन ने इजरायल के पीएम से बात की है।अब तक इतने लोगों की मौतइजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग में शवों का ढेर लग गया है, जहां अब तक करीब 1800 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें सबसे ज्यादा जान इजरायल के लोगों को गंवानी पड़ी है। अब तक यहां 1,200 लोग मारे जु चुके हैं। 2,300 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल है। गाजा पट्टी में 830 फिलिस्तीनी नागरिकों की जान चली गई है, जहां 4,250 लोग घायल हुए हैं।
