Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिंसा की घटनाओं के बीच कांग्रेस के इस नेता ने जताई उम्मीद, मध्यप्रदेश की जनता बीजेपी की चिकनी-चुपड़ी और झूठी बातों के झांसे में आने वाली नहीं…
    मध्य प्रदेश

    हिंसा की घटनाओं के बीच कांग्रेस के इस नेता ने जताई उम्मीद, मध्यप्रदेश की जनता बीजेपी की चिकनी-चुपड़ी और झूठी बातों के झांसे में आने वाली नहीं…

    By Tv 36 HindustanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश: चुनाव के लिए वोटिंग लगातार जारी है. हिंसा की घटनाओं के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके उम्मीद जताई है कि मध्यप्रदेश की जनता बीजेपी की चिकनी-चुपड़ी और झूठी बातों के झांसे में नहीं आएगी. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट करके दावा किया है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और वो कांग्रेस को ही चुनेगी.

    प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि ‘आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी.
    जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है. उसे इस बात की तसल्ली है कि अठारह सालों का कुशासन समाप्त होने वाला है और मध्य प्रदेश में सच बोलने वाली, लोगों की बात सुनने वाली, प्यार और अमन-चैन के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस सरकार आने वाली है.

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट किया है कि ‘मध्य प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोग आज जीतेंगे, क्योंकि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हैं. हमारा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से आग्रह है कि वे इस बदलाव के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर, मतदान अवश्य करें. रोज़गार के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहें हैं और आप प्रदेश के भर्ती घोटालों से मुक्ति पाएंगे।

    मध्यप्रदेश में चुनाव बहुत कांटे का

    प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही कांग्रेस की जीत के दावे कर रहे हैं और बदलाव की बातें कर रहे हैं लेकिन उसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवा भी कांग्रेस उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती देते हुए दिख रहे हैं. सीधी, भिंड, अटेर, राऊ, झाबुआ जैसी एक दर्जन से अधिक सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी एक दूसरे से टकराते नजर आ रहे हैं. अब तक दो कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने के मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है. ऐसे में ग्राउंड पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का हो रहा है और इसी वजह से ग्राउंड पर टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत, गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप,जाने पूरा मामला….
    Next Article यहाँ इस भाजपा प्रत्याशी के गनर ने की फायरिंग, जानें पूरा मामला….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देशभर की पुलिस टीमें आमने-सामने, यहां होगा तीरंदाजी में 180 पदकों के लिए रोमांचक मुकाबला,CM होंगे शामिल…

    February 22, 2026

    60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर में मचा बवाल…

    February 22, 2026

    होली के दिन भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला जानिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा समीकरण…

    February 22, 2026

    अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से कितना अलग है सिस्टम…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देशभर की पुलिस टीमें आमने-सामने, यहां होगा तीरंदाजी में 180 पदकों के लिए रोमांचक मुकाबला,CM होंगे शामिल…
    • 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर में मचा बवाल…
    • होली के दिन भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला जानिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा समीकरण…
    • अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से कितना अलग है सिस्टम…
    • प्रदेश पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, सीएम साय ने किया गरिमामय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?