रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें किसान, युवा और महिलाओं सभी पर केंद्रित किया गया है. भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र जारी किया है.
एक मुफ्त करेंगे भुगतान
हमने तय किया है
12000 रुपए सालाना महिलाओं को दिया जाएगा
मध्य प्रदेश की तरह लाडली योजना की घोषणा महतारी वंदन योजना
18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा
तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर
चरणपादुका योजना फिर से शुरू
अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस
भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशी
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगा भाजपा
धान का समर्थन मूल्य 3100 रु
1 लाख पदों पर सरकारी नौकरियां
महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए
Psc परीक्षाओं में पारदर्शिता होगी
कोई भी भर्ती घोटाला सामने नहीं आएगा
जिन्होंने घोटाला किया है सरकार आने के बाद उन पर कार्रवाई होगी
गरीब महिलाओं को 500 में सिलेंडर
विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रूपये की सहायता
शक्ति परियोजना
प्रमुख चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य
1000 km की परियोजना
घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने मंच से कहा, 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की थी. 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया. 35 सदस्यी टीम बनी थी. हम सबने मिलकर वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर, सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए. सब एकत्रित करके आज घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा और जनता का विश्वास मिलेगा.
विजय बघेल ने कहा, 2 लाख सुझाव हमें अब तक मिले. व्हाट्सप्प ईमेल के जरिये भी लोगों के सुझाव आए. भारतीय जनता पार्टी जो कहती हैं वो करती है, इसी संकल्प के साथ प्रदेश आगे बढ़ेगा.
