कोलकाता:- कोलकाता पुलिस ने बुधवार 22 नवंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी. जिसमें 29 नवंबर को कोलकाता में बीजेपी को रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी. 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रैली को संबोधित करने का अनुरोध किया, जिसके लिए बंगाल के अलग-अलग जिलों से पार्टी समर्थकों को ट्रेनों और बसों से लाने की तैयारी चल रही है।
बीजेपी ने अपनी याचिका में कहा था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस टीएमसी हर साल 21 जुलाई को उसी स्थान पर रैली करती है. कोलकाता पुलिस का कहना है कि अगर एस्प्लेनेड घंटों तक ब्लॉक रहेगा तो यातायात बाधित हो जाएगा।
इस पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “एस्प्लेनेड में पुलिस केवल टीएमसी की रैलियां आयोजित करने और बीजेपी, कांग्रेस और वामपंथी दलों को रोकने की अनुमति कैसे दे सकती है? हम इसे डिविजन बेंच में लड़ेंगे. कोलकाता पुलिस को कोर्ट से एक और झटका लगेगा।
