नई दिल्ली:– गृहमंत्री अमित शाह आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह रायपुर के NFSU का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. साथ ही नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक लेंगे. वहीं नारायणपुर में बीएसएफ के जवानों से मुलाकात भी करेंगे.
ये पूरा शेड्यूल
- आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
- इसके बाद, दोपहर 2 बजे नया रायपुर में भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
- दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर NFSU का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
- फिर 4 बजकर 20 मिनट पर कई विभागों के साथ बैठक करेंगे.
- 23 जून को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर नारायणपुर के लिए रवाना होंगे.
- दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर अमित शाहर बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे, जहां जवानों से मुलाकात करेंगे.
- दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर नारायणपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे.
- इसके बाद, अमित शाह शाम साढ़े चार बजे रायपुर एयरपोर्ट से वापस लौटेंगे.
बता दें नया रायपुर में बनने वाला नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित हो चुकी है. इस कैंपस को लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा.
