Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमिताभ बच्चन ने 13 साल पहले ही कर लिया था बड़ा फैसला, मरने के बाद सिर्फ इनके बीच बंटेगी बराबर-बराबर प्रॉपर्टी…
    News

    अमिताभ बच्चन ने 13 साल पहले ही कर लिया था बड़ा फैसला, मरने के बाद सिर्फ इनके बीच बंटेगी बराबर-बराबर प्रॉपर्टी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक हैं। वो कई दशक से अपने दर्शकों को अपनी फिल्मों से एंटरटेन कर रहे हैं। 81 साल का होने के बावजूद उनकी चुस्ती-फुर्ती बरकरार है। इस बीच वो पारिवारिक रिश्तों के कारण चर्चा में हैं। उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें ये बता रहे हैं कि उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति को कैसे बांटा जाएगा। वो अपनी वसीयत का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इसे बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा।

    Amitabh Bachchan ने 2011 में रेडिफ को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने एक बात तय कर ली थी कि मैं उनके बीच कोई भेदभाव नहीं करूंगा। जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी होगा, वह मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बंट जाएगा, कोई भेदभाव नहीं है।

    बीवी जया बच्चन संग सहमति से लिया फैसला

    अमिताभ ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बीवी Jaya Bachchan के साथ मिलकर ये सब तय किया है। वो कहते हैं, ‘जया और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था। हर कोई कहता है कि लड़की पराया धन है, वह अपने पति के घर जाती है, लेकिन मेरी नजर में वह हमारी बेटी है, उसके पास वही अधिकार हैं, जो अभिषेक के पास हैं।

    अभिषेक के पिता कम दोस्त हैं अमिताभ

    इसी बातचीत में अमिताभ ने अपने बेटे Abhishek Bachchan के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक को एक दोस्त की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभिषेक के जन्म से बहुत पहले ही तय कर लिया था कि अगर मेरा बेटा होगा तो वह मेरा बेटा नहीं बल्कि दोस्त होगा। जिस दिन उसने मेरे जूते पहनने शुरू किए, वह मेरा दोस्त बन गया। इसलिए अब मैं उसे एक दोस्त की तरह मानता हूं। मैं उसे बहुत कम ही बेटे की तरह देखता हूं। मैं एक पिता की तरह उसकी चिंता करता हूं, मैं एक पिता की तरह उसकी देखभाल करूंगा, मैं उसे एक पिता की तरह सलाह दूंगा, लेकिन जब मैं उससे बात करता हूं, तो हम दोस्तों की तरह बात करते हैं।

    Post Views: 1,075

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाओं के लिए सरकार लाई ये योजना, हर साल मिलेंगे इतने हजार रुपये, लाभ पाने के लिए करना होगा बस ये छोटा सा काम, ये है पूरा प्रोसेस….
    Next Article पैर का मांस फटने पर घर में ही करें ये काम, चलने लगेगा जमा हुआ खून…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?