
नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार से 28 फरवरी तक 75 बिंदुओं पर 75 शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के साथ 12 विभाग व वैज्ञानिक उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे।विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका तय करने के उद्देश्य से पूरे देश में ‘गौरवशाली सप्ताह’ मनाया जाएगा। यह पहल देश की वैज्ञानिक विरासत और प्रौद्योगिकी कौशल को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। जिससे रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि, खगोल विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान खोजने में मदद मिली है।
