
नई दिल्ली
शाहदरा के कृष्णा नगर स्थित मकान में शाट सर्किट के चलते आग लगने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
घटना के वक्त बुजुर्ग दंपति राजकुमार जैन 80 वर्ष और उसकी पत्नी कमलेश जैन घर पर अकेले थे। उसका बेटा पुनीत अपने दुकान गया था। वहीं उसके दोनों पोता भी अपने-अपने काम से घर से बाहर था और बहू रीमा भी पड़ोस में चल रहे कीर्तन में गई थी। तभी शाम अचानक एसी में शार्ट सर्किट हुआ और घर में आग लग गई। लोगों ने देखा तो घर के बाहर भीड़ लग गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। चौथी मंजिल से तेज धुंआ निकल रहा था, दरवाजा भी अंदर से बंद था। किसी तरह आग पर काबू पाकर दरवाजे को तोड़ा गया। दूसरे कमरे से बुजुर्ग दंपति बेसुध मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।