Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देशभक्ति की मिसाल: ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर, 17 नवजात बच्चियों के ये नाम रखे गए…
    समाचार

    देशभक्ति की मिसाल: ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर, 17 नवजात बच्चियों के ये नाम रखे गए…

    By Tv 36 HindustanMay 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर नाम लोगों को खूब भा रहा है। वे अपनी बेटियों का नाम सिंदूर रख रहे हैं।
    कुशीनगर जिले में सात मई के बाद मेडिकल कॉलेज में दो दिन के भीतर जन्मी 17 बच्चियों के नाम उनके माता-पिता ने सिंदूर रखा है। जब देश की तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखा रही थीं, तो हर नागरिक ऑपरेशन सिंदूर से खुद को जोड़कर देख रहा था।
    कुशीनगर में तो देश भक्ति का जज्बा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जब देश की सेना ऑपरेशन सिंदूर चला रही थी, उसी दौरान संतान को जन्म देने वाली महिलाओं ने अपनी बेटियों का नाम सिंदूर रखा। देश की सीमाओं पर जाकर लड़ने के लिए ना सही, महिलाओं की तरफ से अपनी नवजात बेटियों का सिंदूर नाम रखना ही उनकी देशभक्ति के जज्बे को बताने के लिए काफी है।

    स्वजन का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब सिंदूर एक शब्द नहीं, बल्कि भावना है। इसीलिए हमने अपनी बेटी का नाम सिंदूर रखने का फैसला किया है।

    नगर के मदन गुप्ता की बहू ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर और देशभक्ति की भावना से पोती का नाम सिंदूर रखा है।

    बहू काजल ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पति को खो दिया। आतंकियों ने उनके माथे का सिंदूर मिटा दिया। सिंदूर एक नाम नहीं, बल्कि भावना है। बेटी का नाम सिंदूर रखने का फैसला किया है।
    सदर तहसील क्षेत्र के खनवार बकलोलही गांव की रहने वाली नेहा ने भी नौ मई को एक बिटिया को जन्म दिया। नेहा ने भी अपनी बिटिया का नाम सिंदूर रखा है। बताया कि सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसीलिए बेटी का नाम सिंदूर रखा है।
    भठही बाबू गांव के निवासी व्यास मुनि की पत्नी ने भी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी का नाम सिंदूर रखने का फैसला किया है।
    खड्डा तहसील क्षेत्र के भेड़िहारी गांव की निवासी अर्चना ने बताया है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अपनी बेटी का नाम सिंदूर रखा है। खड्डा क्षेत्र की रीना ने भी अपनी बेटी का नाम सिंदूर रखा है।

    पडरौना के नाहर छपरा गांव की रहने वाली प्रियंका ने भी नवजात शिशु को जन्म दिया है और उन्होंने भी अपनी बच्ची का नाम सिंदूर रखा है। इस तरह सात से नौ मई तक कुल 17 बच्चियों का जन्म हुआ, जिनका नाम सिंदूर रखा गया है।
    मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि सात मई के बाद अस्पताल में दो दिन के भीतर जन्मी 17 बेटियों का नाम माता-पिता ने देश के जांबाज सैनिकों की बहादुरी और मिशन सिंदूर की सफलता से प्रभावित होकर सिंदूर रखा है।

    Post Views: 1,365

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहमले के बाद भारत पर हुए 15 लाख साइबर हमलेचौंका देगी रिपोर्ट पाकिस्तान समेत ये 5 देश हैं शामिल…
    Next Article पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए लिस्ट जारी तुरंत चेक करें लिस्ट में अपना नाम …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?