
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र गाली गलौच वाली टिप्पणी फ़ेसबुक में जगदलपुर के विवेक शर्मा ने की है ,जो आम आदमी पार्टी से जुड़े बताये जाते है। आज इस बात की जानकारी लगते ही प्रदेश कांग्रेस विधि के अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर ,उपाध्यक्ष आलोक दुबे एवं कांग्रेस विधि के जगदलपुर के जिलाध्यक्ष ने बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दीं है ,साथ ही साथ सबूत के रूप में फ़ेसबुक की लिंक और फ़ोटो दी गयी है।