आदित्य रॉय कपूर को लेकर ये कहाबॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आजकल फिल्मों से ज़्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ये चर्चा है उनके रीलेशनशिप को लेकर है. पिछले दिनों ‘कॉफी विद करण शो में आदित्य रॉय कपूर से जब अनन्या से रिश्ते पर सवाल किया गया, तो उन्होंने शर्मीले अंदाज में अनन्या की खूब तारीफ की और कहा कि, मुझसे कोई राज मत पूछो और मैं कोई झूठ नहीं बोलूंगा.
आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या के अफ़ेयर की खबरें चर्चा में है. वहीं, अनन्या ने आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर से अपना नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया भी दी है और जो उन्होंने कहा है. अनन्या ने साफ शब्दों में कहा कि, मुझे इस टर्म से ही नफरत है. मैं किसी भी डेटिंग ऐप का हिस्सा नहीं हूँ. ना तो सोशल मीडिया पर भी रिलेशनशिप्स को लेकर बातें की है. मतलब साफ़ है अनन्या का इंकार साफ है. हालाँकि, जब उनसे पूछा गया. कि क्या वे सोशल मीडिया पर स्टॉक करने के लिए फेक अकाउंट्स बनाती हैं? तो इसपर अनन्या पांडे ने कहा मैं ऐसा काम नहीं करती हैं. इसके लिए ऑरिजनल अकाउंट ही काफी है और किसी भी तरह के फेक अकाउंट की जरूरत नहीं है.
