Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं की इनफर्टिलिटी का एक कारण बन सकता है एनीमिया, एक्सपर्ट जानिए कारण और बचाव….
    स्वास्थ्य

    महिलाओं की इनफर्टिलिटी का एक कारण बन सकता है एनीमिया, एक्सपर्ट जानिए कारण और बचाव….

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- विवाह के बाद भारतीय समाज में संतान प्राप्ति की अभिलाषा रखने वाले कपल्स गर्भधारण की तैयारी में जुट जाते हैं और पेरेंट्स बनने का ख्वाब संजोने लगते हैं लेकिन बढ़ती हुई इनफर्टिलिटी की दर ने लोगों को डरा कर रख दिया है। इनफर्टिलिटी के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन बहुत से लोग इस एक कारण के बारे में नहीं जानते हैं। जिसे एनीमिया कहते हैं।

    आशा आयुर्वेदा की डॉयरेक्टर औरस्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने इस विषय में बताया कि, जिस तरह एनीमिया की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है उसके लिए लोगों की जीवनशैली भी जिम्मेदार है। इस रोग से ग्रसित लोगों में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और यही कमी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान या प्रसव के दौरान परेशान कर सकती है। इसलिए आपको इस बीमारी के बारे में जानना चाहिए और कन्सीव करने से पहले अपने स्वास्थ्य की पूरी जांच अवश्य करवानी चाहिए। एनीमिया के कारण महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, ऑव्युलेशन की समस्या और प्रजनन से जुड़ी अन्य समस्याएं देखी जा सकती हैं।

    एनीमिया से बचने के लिए क्या करें?

    अपनी डाइट का ख्याल रखें: एनीमिया से बचने के लिए आप अपने आहार में आयरन, विटामिन बी 12, फॉलिक एसिड जैसे तत्वों को शामिल करें। आपके शरीर में आयरन की भरपूर मात्रा से लाल रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन में मदद मिलती है। जब महिला गर्भवती होती है तब भ्रूण के विकास के लिए विटामिन बी 12 तथा फॉलिक एसिड की आवश्यकता होती है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि ये सारे एलिमेंट्स आपके स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए कितना जरूरी है। इसकी पूर्ति के लिए आप मांस, मछली, रेड मीट, बिन्स, पालक, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

    गंभीर बीमारियों को नजरअंदाज न करें:  PCOD, पीरियड्स के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग या किसी प्रकार के ऑटोइम्यून डिजीज की वजह से भी एनीमिया जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए ऐसे किसी भी बीमारी को गंभीरता से लें और डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी दवा का सेवन करें।

    फर्टिलिटी का उपचार: यदि आपको एनीमिया की वजह से गर्भधारण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप बेझिझक अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करें और फर्टिलिटी का उपचार करवाएं।

    तनाव न लें: आपको डाइट के बावजूद अपने जीवनशैली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है जैसे भरपूर नींद लें, स्ट्रेस कम लें, अपने शरीर को आराम दें और अपना पूर्णतः ख्याल रखें।

    किसी महिला को गर्भधारण से पूर्व अपने स्वास्थ्य की पूर्ण जांच करवा लेनी चाहिए क्योंकि एनीमिया जैसे रोग आपके मां बनने के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं। आप अपनी स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और एनीमिया के कारण होने वाली इनफर्टिलिटी से अपना बचाव करें।

    Post Views: 1,615

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिर्फ महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी बांझपन का जोखिम बढ़ाते हैं यौन संचारित रोग, एक्सपर्ट्स ने किया सावधान…
    Next Article इन संकेतों से समझ जाएं आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है पेट का कैंसर, इग्नोर करने की न करें गलती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?